Please wait

गिरिडीह और जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस ने सुनील मरांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है।

24 Mar 2023

गिरिडीह और जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ गिरफ्तार

गिरिडीह। बिहार की जमुई पुलिस ने एसएसबी के साथ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाकर गिरिडीह और जमुई के हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस ने सुनील मरांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। लेकिनअभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

पुलिस सूत्रों की माने तो सुनील मरांडी गिरिडीह के भेलवाघाटी और बिहार के जमुई के चरकापत्थर इलाके का एरिया कमांडर भी है। सुनील मरांडी जमुई के चरकापत्थर थाना के टोलापहाड़ गांव का रहने वाला है।

सुनील मरांडी पर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम की हत्या का आरोप है। दोनों पिता-पुत्र थे। साल 2019 में दोनों की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि सुनील मरांडी का अपना दस्ता था। अपने दस्ते के साथ ही यह दोनों जिलों के इलाके में कमांड भी रखता था। सुनील मरांडी दोनों जिलों के ठेकेदारों से लेवी भी वसूलता था। दोनों ही जिलों की पुलिस को सुनील मरांडी की तलाश थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News